Tuesday, June 24, 2025

रांची पुलिस ने छेड़छाड़ को लेकर किया पैदल मार्च [Ranchi police did a foot march against molestation]

बताई, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया

रांची। एसएसपी रांची के निर्देश पर शुक्रवार को रांची पुलिस ने पैदल मार्च किया। इसका नेतृत्व एसपी ग्रामीण सुमित कुमार अग्रवाल ने किया। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी थाना में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु छेड़छाड़ को लेकर यह पैदल मार्च किया गया।

इस दौरान सभी थाना क्षेत्र में पढ़ने वाले स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और गर्ल्स हॉस्टल में जाकर उनसे बातचीत की गई। इसके अलावा उनकी समस्याओं को सुना गया। छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई कि कहीं पर भी छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर वो 100, 112 डायल कर और QR Code के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

ऐसे मामलों में पुलिस शिकायत करने वाले के नाम को गोपनीय रखेगी। साथ ही अगर इस तरह का कोई मामला आता है और इसमें किसी भी पुलिस पदाधिकारी के द्वारा कोई भी लापरवाही बरती जाती है, तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

कालेज छात्र के साथ छेड़खानी करनेवाले आरोपी पर 5000 का ईनाम घोषत

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

Rain in Ranchi:घंटे भर की बारिश में डूबी आधी रांची [Half of Ranchi submerged in one hour of rain]

Rain in Ranchi: रांची। रांची समेत पूरे झारखंड में मानसून...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img