Bariatu Shiv Barat: बरियातू में धूमधाम से निकली शिव बारात

2 Min Read

Bariatu Shiv Barat:

रांची। महाशिवरात्रि के मौके पर राजधानी रांची के शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही। कई जगह धूमधाम से शिव बारात भी निकाली गई। रांची के बरियातू इलाके में भी महाशिवरात्रि पूरी आस्था, भक्ति और धूमधाम से मनायी गयी। बरियातू यूनिवर्सिटी कॉलोनी मंदिर को खास तरीके से सजाया गया था। सुबह से ही यहां भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह से ही पूरे क्षेत्र का वातावरण ””हर-हर महादेव”” और ””बोल बम”” के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक और विशेष पूजा संपन्न करायी। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध और गंगाजल अर्पित किया। पूरे क्षेत्र में यूनिवर्सिटी कॉलोनी मंदिर आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।

क्षेत्र में भक्तिमय माहौल:

यहां विशेष आयोजन किया गया। पूरे दिन क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। भजन-कीर्तन चलता रहा। शाम में यहां। धूमधाम से शिव बारात निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों ने भाग लिया। कुछ बच्चे और युवतियां शिव-पार्वती का रूप धरे हुए बारात में शामिल थे। बारात युनिवर्सिटी कॉलोनी से निकल कर हाउसिंग कॉलोनी, रानी बागान, जोड़ा तालाब आदि क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए देर रात वापस मंदिर पहुंची। इसके बाद यहां के अन्य पारंपरिक अनुष्ठान पूरे किये गये। इस आयोजन में स्वर्ण जयंती क्लब और मदिर परिवार का खास सहयोग रहा।

Share This Article