Dhoni property notice case
रांची। महेंद्र सिंह धोनी का नाम एक और प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़ा है। पिछले दिनों झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने हरमू स्थित उनके पुराने घर के कथित व्यावसायिक उपयोग को लेकर नोटिस भेजा है। हालांकि उस मामले में उनकी ओर से सार्वजनिक बयान नहीं आया है। हालांकि कयास यह लगाये जा रहे हैं हैं कि माही अपने वकील के माध्यम से इस नोटिस का जवाब दे सकते हैं। लगातार दो घटनाओं के बाद रांची में ‘कैप्टन कूल’ चर्चा के केंद्र में हैं।







