Ranchi DC office bomb threat: रांची डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

2 Min Read

Ranchi DC office bomb threat

रांची। राजधानी रांची में एक बार फिर दहशत का माहौल है। सिविल कोर्ट को मिली धमकी के बाद अब कचहरी स्थित समाहरणालय (डीसी ऑफिस) को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं।

ईमेल से मिली धमकी, पुलिस सक्रिय

सूत्रों के अनुसार धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। जानकारी मिलते ही समाहरणालय परिसर की घेराबंदी कर दी गई। बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड), डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर हर कमरे और कार्यालय की सघन तलाशी ले रही है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मुख्य गेट पर सख्त जांच की जा रही है और बिना चेकिंग किसी को अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद मौके पर मौजूद हैं। आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

अफरा-तफरी के बीच प्रशासन की अपील

धमकी की खबर फैलते ही परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति नियंत्रण में है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

साइबर सेल कर रही जांच

पुलिस की साइबर सेल टीम धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

Share This Article
Exit mobile version