Roshni Khalkho
रांची। BJP के रांची महानगर कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर Roshni Khalkho के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष Varun Sahu ने की। इस दौरान Ranchi Municipal Corporation के नवनिर्वाचित पार्षदों का भी स्वागत किया गया।
सम्मान समारोह में पार्षद नकुल तिर्की, सविता कच्छप, बसंती लकड़ा, गीता कुमारी, सुनील यादव, प्रदीप अग्रवाल, रश्मि चौधरी, नीरज कुमार, संजय सिंह, अजीत कच्छप, नीलम चौधरी, ममता देवी, अंजू देवी और परमजीत सिंह टिंकू को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रांची विधायक C. P. Singh, हटिया विधायक Navin Jaiswal समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रोशनी खलखो ने समर्थकों और जनता का आभार जताते हुए कहा
इस मौके पर मेयर रोशनी खलखो ने समर्थकों और जनता का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें अंतिम पंक्ति से उठाकर मेयर के पद तक पहुंचाने का श्रेय रांची की जनता और कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।
विधायक सी.पी. सिंह ने कहा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सी.पी. सिंह ने कहा कि अब रांची को आगे बढ़ाने और उसे देश के प्रमुख शहरों की श्रेणी में लाने की जिम्मेदारी रोशनी खलखो के कंधों पर है। उन्होंने विश्वास जताया कि रांची विकास के मामले में Indore जैसे शहरों से भी आगे निकल सकता है।
हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा
वहीं हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि रोशनी खलखो हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ी रही हैं। कोरोना काल में उन्होंने अपनी स्कूटी से जरूरतमंदों की मदद की थी और अब मेयर बनने के बाद भी वह जनता के लिए उसी तरह काम करती रहेंगी। महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि यह समारोह केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और रांची की जनता के विश्वास का उत्सव है।








