Ranchi News
Jharkhand News
Missing Children Case
Ansh Anshika Missing
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने रांची में SSP आवास का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से तेज़ कार्रवाई और बच्चों की जल्द बरामदगी की मांग की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि बच्चों की तलाश के लिए गठित SIT लगातार काम कर रही है और जल्द ही ठोस जानकारी सामने आएगी।
Follow us for more local news and updates:
👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush
👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush
👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush
🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/








