Tuesday, July 29, 2025

रांची को मिली चार होली स्पेशल ट्रेनें

रांची, एजेंसियां। रेलवे ने इस बार होली को लेकर रांची से चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

यात्रियों के भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ये निर्णय लिया है। होली के मौके पर रांची से बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इन चार ट्रेनों से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि यूपी और बिहार से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इससे ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।

सामान्य ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। चार स्पेशल ट्रेनों में तीन केवल बिहार और एक ट्रेन बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर तक जाएगी।

रांची-जयनगर-रांची होली स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन एक ट्रिप चलेगी। रांची स्टेशन से यह ट्रेन 23 मार्च को खुलेगी। वहीं 24 मार्च को यही ट्रेन संख्या 08839 बनकर जय नगर से रांची के लिए खुलेगी।

इस ट्रेन में एसएलआरडी के 2 कोच, द्वितीय श्रेणी और स्लीपर के 22 कोच समेत कुल 24 कोच होंगे।

ट्रेन की टाइमिंग

रांची से रात 11.55 बजे खुलकर मुरी आगमन 01:05 बजे प्रस्थान 01:07 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:10 बजे, प्रस्थान 02:15 बजे, धनबाद आगमन 04:20 बजे प्रस्थान 04:25 बजे, जसीडीह आगमन 06:10 बजे प्रस्थान 06:12 बजे, झाझा आगमन 08:45 बजे, प्रस्थान 08:50 बजे, किउल आगमन 09:30 बजे प्रस्थान 09:32 बजे, बरौनी आगमन 10:10 बजे प्रस्थान 10:15 बजे, समस्तीपुर आगमन 12:50 बजे प्रस्थान 12:55 बजे,दरभंगा आगमन 14:10 बजे प्रस्थान 14:15 बजे और जय नगर आगमन रविवार 16:30 बजे।

वापसी में यह ट्रेन रात 11.55 बजे खुलकर दरभंगा आगमन 01:30 बजे प्रस्थान 01:35 बजे

समस्तीपुर आगमन 02:55 बजे प्रस्थान 03:00 बजे, बरौनी आगमन 04:00 बजे प्रस्थान 04:05 बजे, किउल आगमन 05:00 बजे प्रस्थान 05:02 बजे, झाझा आगमन 06:15 बजे प्रस्थान 06:20 बजे, जसीडीह आगमन 06:55 बजे प्रस्थान 06:57 बजे, धनबाद आगमन 10:55 बजे, प्रस्थान 11:00 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 13:30 बजे प्रस्थान 13:35 बजे, मुरी आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:32 बजे और रांची आगमन सोमवार 16:45 बजे।

रांची- कटिहार-रांची होली स्पेशल ट्रेन

रांची से कटिहार के लिए 22 मार्च और 29 मार्च को खुलेगी। वहीं कटिहार से यही ट्रेन 21 और 28 मार्च को खुलेगी। यह ट्रेन दो फेरे लगाएगी।

रेलवे ने समय सारणी जारी कर दी है। इसमें एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 05 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 05 कोच और 3-टीयर के 03 कोच होंगे।

समयः

यह ट्रेन रांची से रात 8.30 बजे खुल कर मुरी आगमन 21:33 बजे प्रस्थान 21:35 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 22:45 बजे प्रस्थान 22:47 बजे धनबाद आगमन 00:40 बजे प्रस्थान 00:45 बजे आसनसोल आगमन 02:00 बजे प्रस्थान 02:10 बजे पाकुड़ आगमन 06:31 बजे प्रस्थान 06:32 बजे, मालदा टाउन आगमन 08:25 बजे प्रस्थान 08:35 बजे एवं कटिहार आगमन शनिवार 11:00 बजे।

वापसी में यह ट्रेन कटिहार से रात 10.30 बजे खुलकर मालदा टाउन आगमन 00:55 बजे प्रस्थान 01:05 बजे पाकुड़ आगमन 02:25 बजे प्रस्थान 02:27 बजे आसनसोल आगमन 08:25 बजे प्रस्थान 08:35 बजे धनबाद आगमन 10:00 बजे प्रस्थान 10:05 बजे बोकारो स्टील सिटी आगमन 11:50 बजे प्रस्थान 11:52 बजे मुरी आगमन 12:55 बजे प्रस्थान 12:57 बजे एवं रांची आगमन शुक्रवार 14:25 बजे।

पटना होकर चलेगी रांची-गोरखपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन रांची से गोरखपुर के लिए खुलेगी। फिर गोरखपुर से रांची के लिए वापसी होगी। रांची से ट्रेन संख्या 08821 और गोरखपुर से ट्रेन संख्या 08822 बनकर चलेगी।

ट्रेन में जनरेटर यान के 02 कोच और वातानुकूलित 3-टियर (इकनॉमी) के 17 कोच होंगे। ट्रेन के रूट में भी बदलाव किया गया है। ट्रेन पटना के रास्ते गोरखपुर तक जाएगी।

समयः

यह ट्रेन रांची से रात 9.30 बजे खुलकर मूरी आगमन 22:48 बजे प्रस्थान 22:50 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 23:38 बजे प्रस्थान 23:40 बजे, धनबाद आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:20 बजे, मधुपुर आगमन 04:40 बजे प्रस्थान 04:42 बजे, जसीडीह आगमन 05:08 बजे प्रस्थान 05:10 बजे, पटना आगमन 09:05 बजे प्रस्थान 09:15 बजे, छपरा आगमन 11:30 बजे प्रस्थान 11:40 बजे एवं गोरखपुर आगमन शनिवार 16:00 बजे।

वापसी में यह ट्रेन सुबह 5 बजे गोरखपुर से खुलकर छपरा आगमन 07:50 बजे प्रस्थान 07:55 बजे, पटना आगमन 10:10 बजे प्रस्थान 10:20 बजे, जसीडीह आगमन 14:05 बजे प्रस्थान 14:07 बजे, मधुपुर आगमन 14:33 बजे प्रस्थान 14:35 बजे. धनबाद आगमन 15:35 बजे प्रस्थान 15:40 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 18:05 बजे प्रस्थान 18:10 बजे, मूरी आगमन 19:05 बजे प्रस्थान 19:07 बजे एवं रांची आगमन रविवार 21:25 बजे।

रांची-पूर्णिया-रांची होली स्पेशल ट्रेन

पूर्णिया के लिए खुलने वाली यह ट्रेन केवल एक ट्रिप के लिए होगी। 23 मार्च को यह ट्रेन रांची से खुलेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन पूर्णिया से इसी दिन खुलेगी।

ट्रेन में एसएलआरडी की एक कोच, सामान्य श्रेणी के आठ कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 10 कोच और थ्री टीयर एसी के दो कोच मिलाकर कुल 21 कोच शामिल होंगे।

समय

यह रांची से सुबह 5.30 बजे खुलकर मुरी स्टेशन 6:30 बजे, बोकारो स्टील सिटी स्टेशन 7:40 बजे, धनबाद स्टेशन 9:45 बजे, जसीडीह स्टेशन 12:40 बजे, बरौनी स्टेशन 16:15 बजे और पूर्णिया स्टेशन 21:00 बजे।

वापसी में यह ट्रेन पूर्णिया से रात 11.30 बजे खुलकर बरौनी स्टेशन 3:20 बजे जसीडीह स्टेशन 6:28 बजे धनबाद स्टेशन 9:00 बजे बोकारो स्टील सिटी स्टेशन10:40 बजे मुरी स्टेशन 11:45 बजे एवं रांची रेलवे स्टेशन 14:25 बजे।

इसे भी पढ़ें

मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी जीती, फाइनल में विदर्भ को हराया

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति दौरे को लेकर रांची में दो दिनों तक बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों की नो...

Draupadi Murmu: रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं। उनके आगमन को लेकर रांची में यातायात...

BCCI ऑफिस में बड़ी चोरी, सुरक्षा गार्ड ने उड़ाए लाखों के IPL जर्सी

BCCI: मुंबई, एजेंसियां। मुंबई स्थित BCCI ऑफिस में एक बड़ी चोरी सामने आई है, जिसमें सुरक्षा गार्ड ने लाखों की IPL जर्सियां चोरी कीं।...

World tribal day: इस आदिवासी पर पूरा देश सुनेगा झारखंड की गूंज

World tribal day: रांची। विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया जायेगा। इस मौके पर झारखंड जनजातीय महोत्सव की गूंज पूरे देश में सुनाई...

CM Hemant: सीएम हेमंत 31 जुलाई को रांची लौटेंगे, मॉनसून सत्र में हिस्सा लेंगे

CM Hemant: रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जुलाई को दिल्ली से रांची लौटेंगे। रांची में 1 अगस्त से होनेवाले मानसून सत्र में वह हिस्सा...

Nitish cabinet: चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट जनता को दी सौगात

Nitish cabinet: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने जनता को सौगात दी है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक कई महत्वपूर्ण फैसले...

Jharkhand neglected: झारखंड की उपेक्षा, CSR में मिले मात्र 54 करोड़

Jharkhand neglected: रांची। केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम की कंपनियां अपना सीएसआर फंड खर्च करने में झारखंड की उपेक्षा कर रही हैं। भारत सरकार की 63...

CM Hemant Soren: देवघर में 6 कांवरियों की मौत पर CM हेमंत ने जताया दुख

CM Hemant Soren: देवघर। मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया...

Sanjay Seth: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Seth: रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने के मामले में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories