Kantatoli flyover:
रांची। 10 महीने पहले शुरू हुए कांटाटोली फ्लाईओवर को लेकर बड़ी राहत वाली खबर है। खादगढ़ा बस स्टैंड के पास दोनों ओर बनाए जा रहे रैंप का निर्माण पूरा होनेवाला है। 15 अगस्त तक ये दोनों रैंप शुरू हो जाएंगे। इनके शुरू हो जाने के बाद प्रतिदिन हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यह रैंप प्रोजेक्ट में पहले से शामिल था।
मगर पहले चरण में फ्लाईओवर को शुरू कर दिया गया। इसके बाद रैंप निर्माण का कार्य शुरू हुआ। जो अब महज दस महीने में पूरे होने की स्थिति में पहुंच गया है।
अक्टूबर 2024 में शुरू हुआ फ्लाईओवरः
कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चार अक्टूबर 2024 को किया था।
यह होगा फायदाः
- पहला रैंप कांटाटोली खादगढ़ा बस स्टैंड के पास बन रहा है। यह सिंगल लेन होगा, यानी केवल चढ़ सकते हैं।
फायदा : खादगढ़ा बस स्टैंड से निकलने वाली बसें, कांटाटोली, लालपुर, नामकुम और कोकर की ओर से आने वाले वाहन इस रैंप के जरिए चढ़कर फ्लाईओवर पर चढ़कर रेलवे स्टेशन, सरकारी बस स्टैंड या मेकॉन फ्लाईओवर से डोरंडा जा सकते हैं।
- दूसरा रैंप इसके समांतर पेट्रोल पंप के पास बन रहा है। यह भी सिंगल लेन है। यानि केवल उतरा जा सकता है।
फायदा : इस रैंप के जरिए स्टेशन रोड, सरकारी बस स्टैंड, डोरंडा से आने वाले वाहनों को अगर कांटाटोली, नामकुम, लालपुर आदि क्षेत्रों में जाना है तो आसानी से नीचे उतर कर जा सकते हैं। यह रैंप आसपास के कई मुहल्ले को कनेक्ट करेगा।
इसे भी पढ़ें
कांटाटोली फ्लाईओवर पर दौड़ने लगी गाड़ियां, CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन