Ramnavami 2025 :
रांची। रांची पुलिस ने आम लोगों से शांति और आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी मनाने की अपील की है। साथ ही सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने को कहा है।
डीआईजी सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने लोगों से अपील की है कि वह किसी के बहकावे में ना आए। अगर कोई भी विवादित मैसेज या वीडियो उनके पास आता है तो वह उसे फॉरवर्ड ना करें, बल्कि पुलिस की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर या फिर अपने नजदीकी थाना में उसके संबंध में जानकारी दें।
साथ ही पर्व पर किसी भी प्रकार के उत्तेजक, आपत्तिजनक और भड़काऊ गाने ना बजायें। साथ ही जुलूस का संचालन निर्धारित मार्ग से करें। किसी भी परिस्थिति में जुलूस के रूट में परिवर्तन न करें।
Ramnavami 2025 : सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी देने वालों पर कार्रवाई
पुलिस ने चेतावनी भी दी है कि अगर सोशल मीडिया पर तथ्यहीन, भ्रामक जानकारी, फोटो, वीडियो और आपत्तिजनक टिप्पणियां साझा करने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी।
पुलिस ने सभी से अपील की है कि वे किसी भी समुदाय, व्यक्ति या धर्म विशेष को ठेस पहुंचाने वाली जानकारी, फोटो, वीडियो या आपत्तिजनक टिप्पणी साझा न करें। साथ ही, तथ्यहीन अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी अप्रिय घटना या असामाजिक गतिविधि से संबंधित सूचना अपने नजदीकी थाना और कंट्रोल रूम के नंबर 8987790664 और 9798300836 पर दें। या फिर 112 पर कॉल करके दें।
इसे भी पढ़ें
सीएम हेमंत को केंद्रीय महावीर मंडल ने किया रामनवमी शोभायात्रा में आमंत्रित





