कांग्रेस के लोहरदगा प्रत्याशी रामेश्वर उरांव के पास कुल 42.22 करोड़ की संपत्ति है। नामांकन के समय दिए गए शपथ-पत्र के मुताबिक 2.36 करोड़ की चल और 39.83 करोड़ की अचल संपत्ति है।
पिछले चुनाव में इनके पास कुल परिसंपत्ति 28.02 करोड़ थी। मतलब पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति में 14 करोड़ का इजाफा हुआ है।
बाउरी की संपत्ति में मामूली बढ़तः
वहीं, भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी के शपथ-पत्र के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 79.09 लाख है। पिछली बार 2019 में बाउरी की कुल परिसंपत्ति 78.58 लाख थी।
इसे भी पढ़ें