अयोध्या, एजेंसियां। राम मंदिर में सोने की रामचरितमानस स्थापित की गई है। इसकी कीमत 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसका कुल वजन ड़ेढ़ क्विंटल है।
इसकी स्थापना नवरात्र के पहले दिन गर्भगृह में की गई। इसे विधि-विधान से स्थापित किया गया। इसमें 1 हजार पेज हैं और उसका वजन डेढ़ क्विंटल है।
रामचरितमानस को रामलला की मूर्ति से 15 फीट दूरी पर एक पत्थर के आसन पर रखा गया है। इसे मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व IAS लक्ष्मी नारायण और उनकी पत्नी ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेंट किया है।
नवरात्र के शुभ अवसर पर रामनवमी से पहले इसकी स्थापना होने से रामभक्तों में काफी उत्साह है। इसे देखने श्रद्धालु दूर दूर से पहुंच रहे हैं।
इसे भी पढ़ें