Thursday, October 23, 2025

Rajya Sabha: राज्यसभा में बीजेपी का आंकड़ा 100 के पार, उपराष्ट्रपति चुनाव में रहेगा दबदबा

- Advertisement -

Rajya Sabha:

नई दिल्ली, एजेंसियां। उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पार्टी ने राज्यसभा में 100 से अधिक सांसदों का आंकड़ा पार कर लिया है। इस समय बीजेपी के राज्यसभा में कुल 102 सांसद हैं, जिनमें तीन नए मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं। अप्रैल 2022 के बाद पहली बार बीजेपी ने यहां तक पहुंची है।

उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर कोः

चुनाव आयोग ने 9 सितंबर 2025 को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की घोषणा की है। इससे पहले बीजेपी का राज्यसभा में मजबूत होना पार्टी के लिए फायदे की बात मानी जा रही है।
कौन हैं बीजेपी के नए राज्यसभा सांसद?

उज्ज्वल निकमः

26/11 मुंबई हमलों में विशेष लोक अभियोजक के रूप में चर्चित
अजमल कसाब के खिलाफ मुकदमा चलाया
2016 में पद्मश्री से सम्मानित
2024 में मुंबई उत्तर मध्य सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गए
हर्षवर्धन श्रृंगलाः

पूर्व विदेश सचिव (2020-2022)
2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन के मुख्य समन्वयक
अमेरिका में भारत के राजदूत और बांग्लादेश में उच्चायुक्त रह चुके हैं
सी सदानंदन मास्टरः

केरल के सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षक
1994 में हमले में दोनों पैर गंवाए, आरोप सीपीएम कार्यकर्ताओं पर
2016 में बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था
मीनाक्षी जैन को भी मनोनीत किया गया
इतिहासकार मीनाक्षी जैन को भी राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। वे भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद की सदस्य रह चुकी हैं और 2020 में पद्मश्री से सम्मानित हुई थीं।

राज्यसभा में एनडीए की स्थितिः

वर्तमान में राज्यसभा में कुल 240 सदस्य हैं, जिनमें से 12 मनोनीत हैं और 5 सीटें खाली हैं। एनडीए के पास अब 134 सांसद हो गए हैं, जिसमें 5 मनोनीत सदस्य शामिल हैं। बहुमत के लिए जरूरी 121 के आंकड़े को एनडीए ने पार कर लिया है।

बीजेपी की संख्या में उतार-चढ़ाव

2022 में बीजेपी ने पहली बार 100 से अधिक सांसदों का आंकड़ा पार किया था, लेकिन बाद में यह संख्या घटकर 99 हो गई थी। अब तीन नए सदस्यों के जुड़ने से यह संख्या फिर 102 हो गई है।

इसे भी पढ़ें

Rajya Sabha: संविधान से ‘समाजवाद’ और ‘धर्म निरपेक्ष’ शब्द नहीं हटाए जाएंगे, राज्यसभा में सरकार ने लिखित जवाब दिया


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Gold and silver price: भाई दूज पर सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, जानें 23 अक्टूबर 2025 को अपने...

Gold and silver price: नई दिल्ली, एजेंसियां। भाई दूज के मौके पर गुरुवार को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में...

Students get scholarship: झारखंड में सामान्य वर्ग के छात्रों को 9वीं-10वीं में 3 गुना व 11वीं-12वीं में दोगुना छात्रवृत्ति

Students get scholarship: रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे सामान्य वर्ग के प्री-पोस्ट मैट्रिक के छात्रों की छात्रवृत्ति राशि बढ़ने जा...

Old woman raped: 52 साल की अधेड़ महिला से परिचित ने ही किया रेप

Old woman raped: गुमला। गुमला शहर से सटे एक गांव में 52 वर्षीय अधेड़ महिला के साथ उसके ही परिचित युवक ने जबरन दुष्कर्म...

Rohit Sharma and Shreyas: भारत ने दूसरे वनडे में बनाए 264 रन, रोहित शर्मा और श्रेयस की फिफ्टी

Rohit Sharma and Shreyas: एडीलेड, एजेंसियां। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडीलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए...

Mukesh Sahni: महागठबंधन में CM फेस, मुकेश सहनी डिप्टी सीएम

Mukesh Sahni: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव ही सीएम फेस होंगे। गुरुवार को महागठबंधन ने अपने घटक...

Modi Trump meeting cancelled: आसियान समिट में मोदी-ट्रम्प की मुलाकात नहीं होगी, PM मलेशिया नहीं जाएंगे, कांग्रेस बोली- ट्रम्प...

Modi Trump meeting cancelled: नई दिल्ली, एजेंसियां। आसियान समिट में मोदी-ट्रम्प की मुलाकात नहीं होगी। PM मोदी का मलेशिया दौरा टल गया है। मलेशिया...

Heavy rains lash Tamil Nadu: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, फसल बर्बाद, हिमाचल में तापमान माइनस 0.7

Heavy rains lash Tamil Nadu: चेन्नई, एजेंसियां। दक्षिण भारत में इस समय पूर्वोत्तर मानसून पूरी तरह सक्रिय है। तमिलनाडु के कई इलाकों में तेज...

Pakistan T20 team 2025: बाबर आजम की 10 महीने बाद टी-20 टीम में वापसी, नसीम शाह 11 महीने बाद...

Pakistan T20 team 2025: लाहौर, एजेंसियां। पूर्व कप्तान बाबर आजम की करीब 10 महीने बाद पाकिस्तान की टी-20 टीम में वापसी हो गई है।...
spot_img

Related Articles

Popular Categories