नई दिल्ली, एजेंसियां। राजविंदर सिंह भट्टी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और दलजीत सिंह चौधरी को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का प्रमुख नियुक्त किया है।
केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने बुधवार, 28 अगस्त को यह आदेश जारी किया है।
बिहार कैडर के अधिकारी हैं भट्टी
राजविंदर सिंह भट्टी बिहार कैडर के 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं।
भट्टी को पदभार ग्रहण करने की तिथि से 30 सितंबर 2025 को उनकी रिटायरमेंट तक के कार्यकाल के लिए CISF के डायरेक्टर जनरल बने रहेंगे।
भट्टी को राष्ट्रीय ख्याति तब मिली जब उन्होंने नवंबर 2005 में सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को उनके दिल्ली आवास से गिरफ्तार किया था। भट्टी दिसंबर 2022 से बिहार के DGP थे।
इसे भी पढ़ें
जानिए देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का झारखंड से कितना गहरा है रिश्ता