रांची। दिल्ली पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर को अमित शाह फेक वीडियो केस में पूछताछ के लिए तलब किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें नोटिस मिल चुका है और वह समय आने पर वकील के माध्यम से इसका जवाब देंगे।
जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष को यथाशीघ्र अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। इस मामले में कई प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के नाम अब तक नोटिस जारी हो चुके हैं।
राजेश ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार अपनी हार को देखकर अब दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। बिना जांच पड़ताल किए दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा है। 2 मई को उपस्थित होने को कहा है।
इसे भी पढ़ें