Tuesday, September 30, 2025

राज सिन्हा का बड़ा खुलासा: करोड़ों का नुकसान करने वाले अफसरों को क्यों दिए गए प्रमोशन? [Raj Sinha’s big disclosure: Why were promotions given to officers who caused losses worth crores?]

- Advertisement -

विधानसभा में धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये के राजस्व हानि के बावजूद भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर बनाए रखा गया है। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से इन अधिकारियों के तत्काल निलंबन और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

राज सिन्हा के आरोप और सरकार का जवाब

विधायक राज सिन्हा ने अशोक कुमार सिंह, जो तत्कालीन जिला अवर निबंधक, चाईबासा के पद पर थे, उन पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है। सरकार की ओर से कहा गया कि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इसी तरह, राजेंद्र एक्का, जो वर्तमान में समिति जिला अवर निबंधक, हजारीबाग के पद पर हैं, उनके खिलाफ 9 जनवरी 2023 को हजारीबाग से जारी पत्रांक-26/खनन के तहत विभागीय कार्रवाई शुरू की गई।

सुजीत कुमार, जो समिति निबंधन कार्यालय निरीक्षक, कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा के पद पर कार्यरत हैं, उन पर भी अनियमितताओं का आरोप है। धनबाद के पत्रांक-2457 दिनांक 12 जुलाई 2023 के तहत उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी किया गया। सरकार ने इस मामले में कहा कि उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। इसी प्रकार, श्वेता कुमारी, सहायक निबंधन महानिरीक्षक, मुख्यालय के खिलाफ भी यही आरोप लगे है। इस मामले श्वेता कुमारी ने स्पष्टीकरण दिया है। इसे धनबाद डीसी को अवलोकन के लिए भेजा गया है।

इसके अलावा, संतोष कुमार, जो सहायक निबंधन महानिरीक्षक, मुख्यालय के पद पर कार्यरत हैं, पर अनियमितता के आरोप लगे हैं। इस पर सरकार ने कहा है कि उनके खिलाफ भी धनबाद के पत्रांक-2457 दिनांक 12 जुलाई 2023 के तहत आरोप पत्र जारी किया गया। सरकार ने इस मामले में धनबाद डीसी का मंतव्य मांगा है।

इसी तरह राम कुमार महतो, समिति जिला अवर निबंधक, जमशेदपुर पर भी आरोप लगे हैं। वे भ्रष्टाचार निवारण कांड संख्या-23/11 (14 सितंबर 2011) में अभियुक्त हैं। सरकार ने कहा है कि उनके खिलाफ सीबीआई की जांच चल रही है, जिसमें कांड संख्या RC-15(A)/2012(D) और RC-16(A)/2012(D) के तहत मामला दर्ज है। विभागीय कार्यवाही की जा रही है।

राज सिन्हा की मांग और सरकार का पक्ष

विधायक राज सिन्हा ने सरकार से मांग की है कि इन सभी अधिकारियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए ताकि वे अपने पदों का दुरुपयोग न कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितता न हों।

झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने बताया कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी है। कुछ अधिकारियों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया है, जबकि कुछ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

इसे भी पढ़ें

कल धनबाद आयेंगे राजनाथ सिंह, परिवर्तन यात्रा के समापन में होंगे शामिल

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की कुशवाहा पार्टी में एंट्री: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA की बड़ी...

Pawan Singh: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA पवन सिंह को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहा है। 2024 लोकसभा चुनाव...

UGC issues notice: झारखंड के 4 समेत देश के 54 निजी विश्वविद्यालयों को यूजीसी का नोटिस

UGC issues notice: रांची। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश की 54 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज पर सख्ती दिखाई है। इसमें झारखंड की चार निजी यूनिवर्सिटीज...

Kiara Advani: कियारा आडवाणी ने बेटी पर झूठी खबर फैलाने वाले इंस्टाग्राम पेज को लगाई लताड़

Kiara Advani: मुंबई, एजेंसियां। अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी बेटी से जुड़ी एक झूठी खबर पर नाराजगी जताई और इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी पेज...

Final voter list in Bihar: बिहार में SIR प्रक्रिया के तहत जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, आज पता चलेगा...

Final voter list in Bihar: पटना, एजेंसियां। बिहार में मतदाता सूची संशोधन की SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के तहत तैयार की गई अंतिम वोटर...

CM Nitish Kumar: महाअष्टमी पर सीएम नीतीश कुमार ने की देवी की पूजा

CM Nitish Kumar: पटना, एजेंसियां। नवरात्रि के पावन अवसर पर महाअष्टमी के दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के प्रमुख मंदिरों में...

Stock market: शेयर बाजार में हलचल: सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट

Stock market: नई दिल्ली, एजेंसियां। मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में हलचल देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर...

Bihar Election 2025: चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार...

World Cup: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप आज से, भारत का सामना श्रीलंका से दोनों टीमों को पहले खिताब का...

World Cup: मुंबई, एजेंसियां। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का आगाज मंगलवार 30 सितंबर से हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान भारत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories