Monday, June 23, 2025

पांच दिनों तक बारिश और आंधी का अलर्ट

रांची। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव वाला क्षेत्र बनने से ओडिशा के उत्तरी जिलों में बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने कहा कि उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट से दूर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है और 24 मई की सुबह तक दबाव में बदल जाएगा।

आईएमडी ने 24 मई से बालासोर जिले के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (सात सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर) और अन्य उत्तरी ओडिशा जिलों में मध्यम वर्षा का अनुमान लगाया है।

आईएमडी ने मछुआरों को 23 और 24 मई को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी है क्योंकि समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब होने की आशंका है।

मछुआरों को 23 मई तक तट पर लौटने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने कहा कि 22 मई को दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर 35-45 किमी प्रति घंटे से लेकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

23 मई की सुबह से मध्य और इससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी में यह धीरे-धीरे बढ़कर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग ने झारखंड में भी 28 मई तक बारिश और गर्जन की संभावना जताया है।

आईएमडी के अनुसार झारखंड के दक्षिण और मध्य भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

झरिया पहुंचे एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कहा-इंडी गठबंधन के नेता का ही पता नहीं

Hot this week

Babulal: मुझे मुकदमे में फंसाने की हो रही साजिशः बाबूलाल [There is a conspiracy to implicate me in a case: Babulal]

Babulal: रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img