रांची : रांची जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में छापेमारी की गई। ये हर माह होने वाला रेगुलर निरीक्षण था। इस दौरान सभी वार्ड व बैरक की जांच की गई।
सभी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों के ने जेल के अंदर मौजूद सभी चीजों की गहन जांच की। इसके अलावा जेल की रसोई, अस्पताल, मुलाकाती कक्ष, खेल का मैदान, पुस्तकालय समेत स्थानों पर जाकर गहन छानबीन की गयी।
छापेमारी के दौरान ये हुई बरामद
रांची के बिरसा मुंडा जेल में छापेमारी के दौरान भांग, खैनी, गुटखा का पैकेट और एक पेन ड्राइव पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने इन सारी चीजों को जब्त कर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
जेल पदाधिकारियों को दिया गया कई जरूरी दिशा-निर्देश
रांची जिला प्रशासन ने इसके बाद जेल पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया है। साथ ही साथ कैदियों से मुलाकात कर जेल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मौके पर डीसी राहुल कुमार सिन्हा के अलावा वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, डीएसपी प्रकाश सोय, कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार, जफर हसनात के साथ साथ 100 से अधिक पुलिस जवान शामिल थे।
इसे भी पढ़ें