जनता ने बीजेपी को स्पष्ट संदेश दे दिया है
नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि 2024 के चुनाव में जनता ने हिंसा, झूठ और अहंकार के खिलाफ वोट किया है।
भाजपा के लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे थे, मगर जनता ने उन्हें संविधान को माथे से लगाने के लिए मजबूर कर दिया है।
उन्होंने कहा कि यूपी की जनता ने नरेन्द्र मोदी को संदेश दे दिया है कि हमें आपका विजन पसंद नहीं आया है, क्योंकि वह कुछ उद्योगपति के लिए काम करते हैं। जनता ने बता दिया है कि वह नफरत के खिलाफ है। बेरोजगारी के खिलाफ है।
लोकसभा चुनाव में गांधी-नेहरू परिवार की परम्परागत सीट रायबरेली तथा अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के बाद धन्यवाद समारोह आयोजित किया गया।
इस मौके पर सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा फैजाबाद लोकसभा सीट भी हार गयी। अयोध्या की जनता ने संदेश दिया है।
प्रियंका लड़ती, तो दो-ढाई लाख वोट से हारते मोदी
राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से किसी तरह जीते हैं। अगर वहां से प्रियंका लड़ जाती, तो मोदी दो-ढाई लाख वोटों से हारते। देश की जनता ने भाजपा को संदेश दिया है कि यह मोहब्बत का देश है।
उन्होंने कहा कि जब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, तो किसी गरीब को, किसी आदिवासी को नहीं बुलाया गया था। फिल्म के लोग मौजूद थे।
उद्योगपति मौजूद थे, मगर किसी गरीब आदिवासी को नहीं बुलाया गया था। अयोध्या में भाजपा को हरा कर जनता ने संदेश दिया है।
अब मुद्दों की बात होगी। महंगाई की बात होगी। बेरोजगारी की बात होगी। अग्निवीर की बात होगी। जनता के मुद्दों की बात होगी।
इसे भी पढ़ें