Friday, October 24, 2025

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला: युवाओं और किसानों के अधिकारों की अनदेखी का आरोप [ Rahul Gandhi’s sharp attack on Modi government: Accused of ignoring the rights of youth and farmers ]

- Advertisement -

नई दिल्ली, एजेंसियां: लोकसभा में संविधान दिवस पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा, “आपने अग्निवीर योजना लागू कर युवाओं के भविष्य को छीन लिया। पेपर लीक और किसानों पर अत्याचार के जरिए आपने उनका अंगूठा काट दिया।”

अडाणी-अंबानी को फायदा, जनता पर अन्याय: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, “जब किसान एमएसपी की मांग करते हैं, आप उन्हें आंसू गैस और लाठियों से जवाब देते हैं। वहीं, अदाणी और अंबानी को मुनाफा पहुंचाया जाता है। मोदी सरकार ईमानदार व्यापारियों और छोटे उद्यमियों के अधिकार छीन रही है।”

एकलव्य से तुलना: देश का ‘अंगूठा काटने’ का आरोप

राहुल गांधी ने द्रोणाचार्य और एकलव्य की कथा का उदाहरण देते हुए कहा, “जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा था, वैसे ही मोदी सरकार पूरे देश का अंगूठा काटने में व्यस्त है।

बंदरगाह, हवाई अड्डे और रक्षा उद्योग अदाणी को सौंपकर छोटे व्यवसायों को कुचला जा रहा है।”
जाति जनगणना के वादे से विकास की नई राह की घोषणा

राहुल गांधी ने कहा, “हम जाति जनगणना करेंगे। इससे पता चलेगा कि किनका हक छीना गया। हम दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और मजदूरों को उनके अधिकार लौटाएंगे। यह भारत में विकास का नया मॉडल होगा।”

संविधान की रक्षा की प्रतिबद्धता: इंडिया अलायंस का विजन

राहुल गांधी ने अंबेडकर के शब्दों को दोहराते हुए कहा, “सामाजिक और आर्थिक समानता के बिना राजनीतिक समानता टिक नहीं सकती। इंडिया अलायंस संविधान की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। हम सब मिलकर न्याय और समानता सुनिश्चित करेंगे।”

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी बोले- अदाणी जी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए [Rahul Gandhi said- Adani ji should be arrested]

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories