कहा-लगता है कोई आपराधिक गिरोह चला रहा देश
नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकतंत्र का गला घोटने का आरोप लगाया।
कहा कि ऐसा लगता है जैसे देश को कोई सरकार नहीं बल्कि कोई आपराधिक गिरोह चला रहा है।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर यह हमला रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्षी गठबंधन इंडिया की रैली से पहले किया।
कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र बचाओ रैली करार दिया है। राहुल ने एक पोस्ट में कहा कि नरेन्द्र मोदी लोकतंत्र का गला दबाकर जनता से अपनी पसंद की सरकार चुनने का विकल्प छीन लेना चाहते हैं।
एक तरफ जहां चंदे का धंधा करने वाली भाजपा देश में वसूली सरकार चला रही है, वहीं दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल के (बैंक) खाते फ्रीज करके देश में ‘वसूली सरकार’ चला रही है।
मुख्यमंत्रियों को जेल में डालकर और हर स्वतंत्र आवाज को दबाकर, वह विपक्ष को वैध तरीके से चुनाव भी नहीं लड़ने देना चाहती।
जो भाजपा के साथ नहीं है – उसे जेल में डालो। बीजेपी को चंदा देता है- उसे जमानत मिलनी चाहिए।
मुख्य विपक्षी दल को नोटिस भेजने और चुनावी बांड के लिए ब्लैकमेल करने का खेल।
राहुल ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है जैसे देश को कोई सरकार नहीं बल्कि कोई आपराधिक गिरोह चला रहा है।
इस झूठी, अहंकारी और भ्रष्ट सरकार का सच बताने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन दिल्ली में एक बड़ी रैली करने जा रहा है।
उन्होंने कहा, ”यह लड़ाई बीजेपी और जनता के अधिकारों के बीच है, जिसमें हम जनता के साथ खड़े हैं. ‘लोकतंत्र की जीत में ही भारत की जीत है।
इसे भी पढ़ें
रहें सावधान, रांची डीसी के फेक अकाउंट से की जा रही पैसे की मांग