Wednesday, June 25, 2025

रघुवर दास बोले- अबुआ बजट में अबुआ को ही कर दिया किनारे [Raghuvar Das said – Abu has been sidelined in the budget]

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार के बजट को गंधहीन, रंगहीन और दिशाहीन बजट कहा है।

उन्होंने कहा है कि बजट किसी राज्य का सिर्फ लेखा-जोखा नहीं होता है, बल्कि वो राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देनेवाला होता है। हेमंत सोरेन सरकार अब दिन में सपने देख रही है। अबुआ बजट में अबुआ को ही किनारे कर दिया गया है।

क्या 15 प्रतिशत की दर से होगा विकास ?

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार 2030 तक झारखंड की अर्थव्यव्स्था 10 ट्रिलियन यानी 10 लाख करोड़ करने की बात कही है, लेकिन ये होगा कैसे, ये सरकार ने बताया ही नहीं है। क्या झारखंड सरकार 15 प्रतिशत के दर से विकास दर प्राप्त करनेवाली है।

दास ने कहा, इस बजट से सबसे अधिक निराश किसान और ग्रामीण हुए है। किसानों की ऋण माफ़ी पर सरकार चुप है। ⁠सारे वादे फेल

रघुवर दास ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष पेश कुल 1.28 लाख करोड़ के बजट में जनवरी तक 61 प्रतिशत राशि ही खर्च हुई है। इसका जवाब सरकार के पास नहीं है।

महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देना वादा किया गया था, लेकिन सरकार अब इस पर कुछ नहीं बोल रही है। ⁠वृद्धा और विधवा पेंशन सरकार दे नहीं पा रही है। कहा कि जनता की घोर अनदेखी की गई है इस बजट में।

इसे भी पढ़ें

विकास विरोधी है झारखंड सरकारः बाबूलाल मरांडी

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

Today’s Horoscope: आज का राशिफल 25 जून 2025 बुधवार [Today’s Horoscope 25 June 2025 Wednesday]

Today's Horoscope: 25 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 25 जून 2025 [Vedic Almanac 25 june 2025]

Vedic Almanac: दिनांक - 25 जून 2025दिन - बुधवारविक्रत संवत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img