Sunday, July 27, 2025

निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान की तैयारी पूरी, बाइक सवार करेंगे क्विक रिस्पांसः के रवि कुमार

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि सातवें चरण के मतदान के लिए 1 जून को गोड्डा, राजमहल और दुमका में होने वाले मतदान के लिए प्रचार थम चुका है।

निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए बाइक सवार क्विक रिसपांस टीम की भी तैनाती की गयी है।

पूर्व में कुछ क्षेत्रों में नक्सली गतिविधि थी, लेकिन वर्तमान में इलाके में नक्सली गतिविधि का कोई खुफिया इनपुट नहीं है।

दुमका के तीन बूथों को बदला गया है। मतदानकर्मी आज से रवाना किये जा रहे हैं। उन्होंने अपील की कि इस बार दिनभर मतदान होगा।

इसलिए सभी मतदाता मतदान जरूर करें। उन्होंने बताया कि तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 27,00,538 पुरुष, 26,23,315 महिला समेत 33 ट्रांसजेंडर वोट करेंगे।

उन्होंने बताया कि तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र गोड्डा, राजमहल और दुमका में कुल मतदाताओं की संख्या 53,23,886 है।

उनमें 27,00,538 पुरुष, 26,23,315 महिला समेत 33 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। वहीं कुल बूथों की संख्या 6258 है।

इनमें से 489 बूथ शहरी इलाके में और 5769 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 241 बूथों की कमान महिलाओं के हाथों में होगी, जबकि 7 बूथों पर दिव्यांग और 11 पर युवा मतदान की सारी व्यवस्था संभालेंगे। 18 बूथ यूनिक हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राजमहल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 17,04,671 मतदाता एक जून को मतदान में हिस्सा लेंगे।

इनमें 8,51,165 पुरुष, 8,53,496 महिला और 10 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2020 मतदान केंद्र हैं।

इनमें से 127 शहरी क्षेत्र में और 1893 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 166 मतदान केंद्र पूरी तरह महिलाओं के द्वारा संचालित होंगे।

इसी तरह 3 बूथ दिव्यांगों द्वारा और 6 बूथ युवाओं द्वारा संचालित किये जाएंगे. यहां के 5 बूथ यूनिक कैटेगरी में हैं।

दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 15,91,061 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। इनमें 7,99,045 पुरुष, 7,92,010 महिला और 6 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।

इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1891 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 105 शहरी क्षेत्र में और 1786 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं।

इस निर्वाचन क्षेत्र में 70 मतदान केंद्र पूरी तरह महिलाओं के द्वारा संचालित होंगे। इसी तरह 1 बूथ दिव्यांगों द्वारा और 3 बूथ युवाओं द्वारा संचालित किये जाएंगे। यहां के 11 बूथ यूनिक कैटेगरी में हैं।

गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 20,28,154 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। इनमें 10,50,328 पुरुष, 9,77,809 महिला और 17 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।

इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2347 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 257 शहरी क्षेत्र में और 2090 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं।

इस निर्वाचन क्षेत्र में 5 मतदान केंद्र पूरी तरह महिलाओं के द्वारा संचालित होंगे. इसी तरह 3 बूथ दिव्यांगों द्वारा और 2 बूथ युवाओं द्वारा संचालित किये जाएंगे। यहां के 2 बूथ यूनिक कैटेगरी में हैं।

इसे भी पढ़ें

रांची ट्रैफिक पुलिस को मिला 2- हजार का एसी हेलमेट

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories