रांची। राजधानी के कर्बला चौक में स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाने का जोरदार विरोध किया। गुरुवार को रांची नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी।
टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की वहां के दुकानदार और स्थानीय लोग एकजुट हो गए और विरोध शुरू कर दिया।
इस दौरान कई लोग नगर निगम के अधिकारियों से भिड़ गये। इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया।
अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को घेर लिया है और दुकानें तोड़े जाने का विरोध कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :





