लंदन, एजेंसियां : बलूच रिपब्लिकन पार्टी ने आज सोमवार को लंदन में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में बीआरपी के सदस्य पाकिस्तान और चीन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और तख्तियों के सहारे दुनिया से मदद की गुहार लगा रहे थे।
बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण बलूचिस्तान में गायब हो रहे बलूचों थे। हाल ही में बलूचिस्तान से कई एसी खबरें आई जिनमें दावा किया गया कि पाकिस्तानी सेना बलूच एक्टिविस्ट को गायब कर रही है।
बीआरपी ने इसका आरोप पाकिस्तान पर लगाया है। उनका कहना है कि पाकिस्तानी सेना एक-एक उन सभी लोगों को अगवा कर रही है जो बलूचिस्तान की आजादी की मांग कर रहे हैं।
अगवा करने के बाद पाकिस्तानी सेना बलूचियों को फर्जी मुठभेड़ों में मार देती है। बीआरपी ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस मामले में कार्रवाई करने और पाकिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन को समाप्त करने का आह्वान किया है।
एक्स पर पोस्ट करते हुए बलूच रिपब्लिकन पार्टी ने लिखा, “बलूच रिपब्लिकन पार्टी ने लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर में विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों की निंदा की गई, इसमें लोगों को जबरन गायब करना और फर्जी मुठभेड़ शामिल हैं।
विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वालों ने अपने हाथों में तख्ते लिए थे, जिसमें यूनाइटेड किंगडम की सरकार सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई करने और बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के काले करतूतों को समाप्त करने का आह्वान किया गया।
बीआरपी के प्रवक्ता शेर मोहम्मद बुगती ने यह भी दावा किया है कि एक सैन्य अभियान में पाकिस्तानी सेना ने डेरा बुगती में 6 से अधिक लोगों का अपहरण कर लिया है।
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के अर्धसैनिक फ्रंटियर कोर ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शांतिपूर्वक विरोध कर रहे लोगों पर गोलीबारी की थी, जिसकी खूब निंदा हुई थी।
इसे भी पढ़ें