दुमका। झारखंड टूर पर आई विदेशी महिला से गैंगरेप मामले को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है।
भाजपा बस्ताकोला मंडल ने मंगलवार को अंबेडकर चौक पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बप्पी बाउरी व पप्पू पासवान ने कहा कि पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है।
मोदी के कार्यकाल में महिलाओं को सम्मान मिल रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है।
ताकि बेटियां देश का नाम रोशन कर सके। टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है। इधर झारखंड टूर पर आई स्पेन की महिला से गैंगरेप के कुकृत्य ने झारखंड राज्य ही नहीं देश को शर्मसार कर दिया है।
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन इस मामले को गंभीरता से न लेते हुए दुमका सीट पर झामुमो से चुनाव कौन लड़ेगा इसकी चिंता में लगे है। जबकि उन्हें विदेशी महिला को इंसाफ दिलाने का काम करना चाहिए।
झारखंड सरकार विकास और महिला सुरक्षा के मामले में पूरी तरह से विफल साबित होती दिख रही है।
मौके पर मंडल उपाध्यक्ष रामदेव शर्मा, संजय रवानी, संजय रवानी, तरुण राय, रिंकू सिंह, बलराम हाड़ी, अजय राय काजू, प्रतिमा गिरी, कुंदन यादव, राजू दास, आनंद दास, पप्पू पासवान थे।
इसे भी पढ़ें
सड़के हादसे में युवक की मौत के बाद NH-2 3 घंटे जाम, फंसी हजारो गाडि़यां