Sunday, July 27, 2025

रांची के मोरहाबादी में 12 घंटे के लिए लगी निषेधाज्ञा, जानें क्यों ? [Prohibitory order imposed for 12 hours in Morhabadi, Ranchi, know why?]

रांची। Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में रांची जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा लगाने की घोषणा की है।

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे से रात के 11 बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। जिस इलाके में निषेधाज्ञा लगाई गई है, उस इलाके में सुबह 11 बजे से रात के 11 बजे तक किसी प्रकार की जनसभा या रैली आदि का आयोजन नहीं किया जा सकेगा।

भाजयुमो की ‘युवा आक्रोश रैली’ से पहले मोरहाबादी के पास निषेधाज्ञा

जिला प्रशासन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छात्र संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ‘युवा आक्रोश रैली’ से एक दिन पहले यह कदम उठाया है।

जिला प्रशासन ने रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान के आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा लगाने का आदेश जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि निषेधाज्ञा आदेश सुबह 11 बजे से रात के 11 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान इस इलाके में किसी प्रकार के धरना, रैली और जनसभा करने पर रोक रहेगी।

मोरहाबादी मैदान के 500 मीटर के दायरे में रैली, प्रदर्शन पर रोक

रांची के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) उत्कर्ष कुमार ने कहा है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) की धारा 163 को मोरहाबादी मैदान को छोड़कर उसके 500 मीटर के दायरे में लागू कर दिया गया है।

निषेधाज्ञा में विशेष रूप से जनसभा, रैली, धरना, प्रदर्शन करने और इस परिधि के भीतर 5 या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। क्षेत्र में ‘लाउडस्पीकर’ बजाने पर भी प्रतिबंध है।

जिला प्रशासन ने कहा- सीएम आवास घेरना चाहते हैं कुछ संगठन

जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में चिंता व्यक्त की गई है कि कुछ संगठन या दल धरना, प्रदर्शन और रैली आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। उनके द्वारा मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की भी योजना है।

ज्ञात हो कि भाजयुमो ने शुक्रवार को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ ‘युवा आक्रोश रैली’ का आयोजन किया है।

इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के भी शामिल होने की बात कही गई है।

भाजयुमो ने कहा- हेमंत सोरेन सरकार ने वादे नहीं निभाए

भाजपायुमो का आरोप है कि हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड के युवाओं को प्रति वर्ष 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था।

नौकरी नहीं दे पाने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का आश्वासन दिया था। पारा शिक्षकों, अनुबंध कर्मियों के स्थायीकरण का वादा किया था।

इसे पूरा नहीं किया। इतना ही नहीं, जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। नौकरियों की बिक्री की गई।

हेमंत सोरेन सरकार से जवाब मांगेगा भाजयुमो

भाजयुमो का कहना है कि उपरोक्त तमाम मुद्दों के साथ-साथ नियोजन नीति जैसे मुद्दे पर हेमंत सरकार से जवाब मांगेंगे।

झारखंड का युवा इस सरकार के खिलाफ नए हूल और उलगुलान के लिए तैयार है। रैली को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा पदाधिकारी, सांसद एवं विधायक संबोधित करेंगे।

युवा आक्रोश रैली होकर रहेगी, मोरहाबादी में ही होगी : प्रिंस कुमार

युवा मोर्चा के झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमार ने मोरहाबादी के आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा लगाए जाने के रांची जिला प्रशासन के फैसले पर कहा कि जिला प्रशासन का काम निषेधाज्ञा लगाना है। हमारा काम कार्यक्रम करना है।

हमने तय किया है कि युवा आक्रोश रैली निकालेंगे, तो हम निकालेंगे। कोई निषेधाज्ञा हमें रोक नहीं सकती। प्रिंस कुमार ने कहा कि हमारी युवा आक्रोश रैली होकर रहेगी और मोरहाबादी मैदान में ही होगी।

इसे भी पढ़ें

बाबूलाल बोले-23 अगस्त को अपना हक मांगने मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे लाखों युवा

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories