Sunday, October 19, 2025

Karwa Chauth 2025: न्यूयॉर्क में दिखा करवा चौथ का देसी रंग, प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग मनाया प्यार और परंपरा का त्योहार करवा चौथ

- Advertisement -

Karwa Chauth 2025:

वाशिंगटन, एजेंसियां। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इस साल न्यूयॉर्क में करवा चौथ का त्योहार बड़े प्यार और भारतीय परंपरा के साथ मनाया। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करवा चौथ सेलिब्रेशन की 7 खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका देसी लुक, पति निक जोनस का सरप्राइज और बेटी मालती मैरी की क्यूटनेस फैंस के दिल जीत रही है।

प्रियंका ने बताया

प्रियंका ने बताया कि निक अपने म्यूजिक टूर से वक्त निकालकर घर लौटे ताकि वे पत्नी के साथ करवा चौथ मना सकें। तस्वीरों में दोनों का प्यार साफ झलकता है। एक फ्रेम में निक प्रियंका के साथ पूजा करते नजर आ रहे हैं, तो दूसरी में मालती लाल चूड़ियों और मेहंदी से सजे नन्हें हाथों के साथ बेहद प्यारी लग रही हैं।

प्रियंका ने लिखा

पोस्ट के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, “सरप्राइज़!! पापा वापस आ गए हैं! बिजी टूर के बीच वो हमेशा घर आते हैं ताकि हर साल मेरे साथ करवा चौथ मना सकें। मेरी सास मुझे हर बार सरगी भेजती हैं और मेरी मां व्रत खुलवाने के लिए विकास खन्ना के हाथ का बना स्वादिष्ट खाना लाती हैं — यही मेरा सपना था।”एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी की झलक भी दिखाई, जिसमें उन्होंने निक का नाम लिखवाया है। वहीं मालती के छोटे हाथों में लगी मेहंदी ने फैंस का दिल पिघला दिया। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं और लोग प्रियंका की भारतीय संस्कृति के प्रति श्रद्धा की सराहना कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। साल 2022 में कपल ने सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था।

इसे भी पढ़ें

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें एक्सपर्ट की राय

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...

Firing in Ranchi: चौपाटी संचालक विजय की हत्या पर आक्रोश, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

Firing in Ranchi: रांची। कांके रोड स्थित चौपाटी संचालक विजय की हत्या के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने...

Suran vegetable on Diwali: दिवाली पर क्यों बनाई जाती है सूरन की सब्जी, जानें इसका धार्मिक और स्वास्थ्य महत्व

Suran vegetable on Diwali: नई दिल्ली, एजेंसियां। दीवाली केवल रोशनी, मिठाइयों और घर की सजावट का त्योहार नहीं है, बल्कि यह परंपराओं और धार्मिक...

Bihar Elections 2025: पहले चरण में लालू-नीतीश की पार्टियों की सबसे अधिक सीटें दांव पर, जानिए प्रत्याशियों का हाल

Bihar Elections 2025: पटना,एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होने जा रहा है। पहले चरण में 18 जिलों...

Jharkhand Crime: बड़े नक्सली, गैंगस्टर व डान का ठिकाना बना मेदिनीनगर केंद्रीय कारा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम है

Jharkhand Crime: मेदिनीनगर। झारखंड के मेदिनीनगर केंद्रीय कारा में कैदियों की संख्या क्षमता से अधिक होने के कारण प्रशासन ने 200 कैदियों को जेपी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories