रांची। रिम्स से एक और कैदी फरार हो गया है। यह सर्जरी वार्ड में भर्ती था। 31 वर्षीय श्याम किशोर चौधरी नामक यह कैदी पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र का था।
उसे 13 अप्रैल को डालटनगंज सदर अस्पताल से रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
कैदी ने कील निगल लिया था। इस कारण 13 अप्रैल को उसके पेट का ऑपरेशन हुआ था। बीती रात वह हथकड़ी निकाल कर फरार हो गया।
बरियातू पुलिस ने कैदी के भागने को लेकर सुरक्षा में तैनात हवलदार शनिचरवा उरांव ओर जीतलाल महतो की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
दोनों जवान पलामू जिला बल के हैं और दोनों ही कैदी को लेकर इलाज के लिए रिम्स पहुंचे थे।
आरोपी भागकर कहीं अपने घर तो नहीं चला गया इसकी निगरानी के लिए रांची पुलिस ने पलामू जिला की पुलिस को अलर्ट कर दिया है।
इसे भी पढ़ें