Price of Petrol:
तेहरान, एजेंसियां। ईरान की संसद ने हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का प्रस्ताव पास किया है। अगर ऐसा होता है तो कच्चे तेल की कीमतें 30-50% तक बढ़ सकती हैं। दुनिया का 20-25% कच्चा तेल और 25% नेचुरल गैस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर गुजरता है। क्रूड ऑयल के दाम बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल हो गए हैं। अगर कीमतों में इजाफा जारी रहता है, तो पेट्रोल 120 रुपए या उससे ऊपर पहुंच सकता है।
Price of Petrol: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्यों बंद करना चाहता है ईरान:
अमेरिका ने ईरान के एटमी ठिकानों पर हमले किए थे। अब ईरान का कहना है कि अगर उसे और परेशान किया गया, तो वो इस रास्ते को बंद करके वैश्विक तेल सप्लाई को बाधित कर सकता है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अरब सागर को फारस की खाड़ी से जोड़ता है। यह ओमान की खाड़ी, ओमान, ईरान, पाकिस्तान और UAE के बीच है। सऊदी अरब, इराक, कुवैत, कतर जैसे देशों से तेल के टैंकर इसी रास्ते से दुनियाभर में जाते हैं।
इसे भी पढ़ें
Iran Attack American: ईरान ने अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला मिडिल ईस्ट में US का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा