लखनऊ, एजेंसियां। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को आयोध्या पहुंची। यहां वह रामलला के दर्शन करेंगी। इससे पहले उन्होंने हनुमान गढ़ी पहुंचकर बजरंगज बली का दर्शन पूजन किया।
इसके अलावा वो कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। सरयू घाट पर आरती से लेकर रामलला के दर्शन तक उनके कई कई कार्यक्रम तय है।
5.45 बजे सरयू घाट पर आरती में शामिल होंगी। 6.45 बजे रामलला के दर्शन और फिर 7.15 बजे कुबेर टीला जाएंगी। यहां से वो वापस दिल्ली लौट जाएंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। साथ ही डायवर्जन भी लागू किया गया है। राष्ट्रपति के आगमन के रास्तों पर विशेष सुरक्षा की जा रही है।
पुलिस, सीआरपीएफ, एटीएस के साथ ही खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। होटल, धर्मशाला और लॉज में रुके यात्रियों की जांच पड़ताल भी की गई है। राष्ट्रपति के मूवमेंट वाले रास्तों पर बने घरों पर भी सशस्त्र जवान तैनात किए गये हैं।
इसे भी पढ़ें
दिल्ली पुलिस के नोटिस पर भड़के राजेश ठाकुर, कहा-ये तो तानाशाही है