रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को रांची पहुंची। उनके रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनका स्वागत किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता भी उनके स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे थे। राष्ट्रपति बुधवार को रांची में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
मुर्मू इसी दिन ओडिशा के रायरंगपुर में केंद्र सरकार के हॉलिडे होम की आधारशिला रखेंगी।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ”इस अवसर पर वह वर्चुअल तौर पर रायरंगपुर में विभिन्न सड़क परियोजनाओं और एक खेल परिसर की आधारशिला भी रखेंगी।
इसके साथ ही वह बरसाही में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन भी करेंगी।” इसके साथ ही वह राज्य में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।
इसे भी पढ़ें
गगनयान के लिए नामित चारों पायलट को उड़ान भरने का दो हजार से तीन हजार घंटे का अनुभव