Prajwal Revanna:
तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। JD (S)के निलंबित पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को यौन शोषण और बलात्कार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सजा कम देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनकी एकमात्र गलती राजनीति में तेजी से आगे बढ़ना थी। 34 वर्षीय प्रज्वल पर आरोप था कि उन्होंने हासन जिले के फार्महाउस और बेंगलुरु स्थित आवास पर सहायिका के रूप में काम करने वाली महिला से 2021 में दो बार बलात्कार किया था। अभियोजन पक्ष ने बताया कि इस घटना को आरोपी ने मोबाइल फोन में भी रिकॉर्ड किया था।
अदालत में प्रज्वल ने कहा
अदालत में भावुक होते हुए प्रज्वल ने कहा, “कई महिलाएं कहती हैं कि मैंने उनके साथ बलात्कार किया, लेकिन कोई भी स्वेच्छा से शिकायत दर्ज कराने नहीं आई। ये शिकायतें चुनाव से छह दिन पहले आईं।” उन्होंने यह भी बताया कि पीड़िता ने कथित घटना के बाद अपने परिवार को इसकी जानकारी नहीं दी थी।
अदालत ने प्रज्वल
अदालत ने प्रज्वल को चार मामलों में से एक में दोषी ठहराया है और सजा शनिवार को सुनाने की संभावना है। प्रज्वल ने न्यायाधीश से कम सजा देने की विनती की और कहा कि छह महीने से उन्होंने अपने माता-पिता को नहीं देखा है।यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां आरोप और सजा के बीच गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
Prajwal Revanna: प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में उम्र कैद, मेड का शोषण किया था