रांची। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। संभवतः देश का यह पहला ऐसा चुनावी नतीजा है, जिसने सभी को खुश किया है।
सभी खुश है, मतलब न तुम जीते न मैं हारा। एनडीए ज्यादा सीट लाकर खुश है, तो इंडी गठबंधन सीटें बढ़ जाने पर खुश है।
फिलहाल तो दोनों ही पक्ष सरकार बनाने की कवायद करते भी दिख रहे हैं। खैर, यह चुनाव कई मायनों में काफी रोचक रहा। इसके कई पहलुओं में काफी रोचक बातें आपको दिखेंगी।
बीजेपी जश्न मना रही है
बीजेपी जश्न मना रही है क्योंकि वह सरकार बना रही है। कांग्रेस जश्न मना रही है, क्योंकि वो 100 के बिल्कुल निकट 99 सीटों का आंकड़ा छू लिया है।
हालांकि यह लगातार तीसरा लोकसभा चुनाव है जब कांग्रेस सीटों का शतक नहीं बना पायी है।
जबकि भाजपा 1989 के लोकसभा चुनाव में 85 सीटें लायी थी, उसके बाद से आज तक हुए सभी लोकसभा चुनावों में उसका आंकड़ा 100 से पार ही रहा है।
सपा, राजद जश्न मना रहे हैं
सपा, राजद जश्न मना रहे हैं, क्योंकि उन्हें जनता का अच्छा समर्थन मिला है। एनसीपी-एसपी और एसएस-यूबीटी खुश हैं, क्योंकि उन्होंने सबको दिखा दिया कि वे बॉस हैं।
टीएमसी खुश है, क्योंकि उसने पश्चिम बंगाल में अपनी बादशाहत कायम रखी है। नागरिक खुश हैं कि वे जिस भी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं वह खुश हैं।
इससे पहले कभी भी कांग्रेस और बीजेपी दोनों को अपने मुख्यालय में एक साथ जीत का जश्न मनाते नहीं देखा गया।
चुनाव आयोग भी जश्न मना रहा है
सबसे महत्वपूर्ण बात……चुनाव आयोग भी जश्न मना रहा है…कि अब कोई भी ईवीएम में हेरफेर का आरोप नहीं लगा रहा है।
इसे भी पढ़ें