Rahul Gandhi: सासाराम में राहुल गांधी का पुतला दहन, BJP के पूर्व विधायकों में दिखा तनाव

1 Min Read

Rahul Gandhi:

सासाराम, एजेंसियां। सासाराम में भाजपा के दो पूर्व विधायक राहुल गांधी का पुतला फूंकने को लेकर आमने-सामने आ गए। रामेश्वर प्रसाद चौरसिया न्यू एरिया मोड़ पर राहुल गांधी का पुतला फूंक रहे थे, तभी पांच बार के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद वहां पहुंच गए।

जवाहर प्रसाद ने जलते हुए पुतले को लेकर लगाई दौड़:

जवाहर प्रसाद ने जलते हुए पुतले को लेकर कांग्रेस कार्यालय की ओर दौड़ लगाई और वहां जाकर पुतला दहन कर दिया। इस दौरान दोनों पूर्व विधायकों के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप भी हुए। अंत में, रामेश्वर चौरसिया के फूंके जा रहे पुतले को जवाहर प्रसाद लेकर भाग गए और कांग्रेस कार्यालय के सामने जलाया।इस दौरान चेनारी के भाजपा के वर्तमान विधायक व पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम भी मौजूद रहे।

वे और अन्य कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के गेट पर पहुंचकर राहुल गांधी का पुतला फूंका।यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को लेकर कांग्रेस के एक विवादित बयान के खिलाफ किया गया, जिससे भाजपा के कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है।

इसे भी पढ़ें

Voter Rights Yatra: बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’, गयाजी में राहुल गांधी ने लिट्‌टी-बैंगन की भुजिया खाई, घड़े का पानी पिया


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं