Tuesday, October 21, 2025

पीएम मोदी ने बंगाल में तुष्टिकरण को लेकर टीएमसी और कांग्रेस पर निशाना साधा

- Advertisement -

कोलकाता, एजेंसियां। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि एक समय था, जब बंगाल पूरे देश के विकास का नेतृत्व करता था, लेकिन पहले लेफ्ट और फिर तृणमूल ने अपने शासन में बंगाल की इस महानता को चोट पहुंचाई।

तृणमूल के राज में बंगाल में एक ही चीज़ चलती है- हजारों करोड़ो के स्कैम, शारदा चीट फंड स्कैम, पशु तस्करी घोटाला, राशन घोटाले, कोयला घोटाले आदि।

घोटाले तृणमूल करती है और भुगतना बंगाल को पड़ता है। यहां कोई काम नहीं है जो बिना कमीशन के होता हो।

पीएम मोदी ने कहा कि तृणमूल और कांग्रेस भले यह दिखावा करते है कि वह एक दूसरे के विरोधी हैं, लेकिन इनका आचार, व्यवहार एक है।

इन दोनों को तुष्टीकरण जोड़कर रखती है। तृणमूल और कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि ये सत्ता में हुए तो सीएए हटा देंगे।

सीएए नागरिकता छीनने का नहीं नागरिकता देने का कानून है। तृणमूल लगातार झूठ फैला रही है। तृणमूल युवा समाज को खत्म कर रही है।

उनके लिए शिक्षा के क्षेत्र में इतना भ्रष्टाचार हुआ है कि 26 हजार परिवारों से उनकी खुशियां छीन गयी हैं। आजीविका चली गई।

मां-माटी-मानुष की बात कहकर सत्ता में आई तृणमूल ने सबसे बड़ा विश्वासघात यहां की महिलाओं से ही किया है।

जब BJP सरकार ने मुस्लिम बहनों को अत्याचार से बचाने के लिए तीन तलाक खत्म किया, तो तृणमूल ने इसका विरोध किया।

संदेशखाली में महिलाओं पर इतने अत्याचार हुए और तृणमूल सरकार आखिर तक मुख्य आरोपी को बचाती रही।

मैं केंद्र से बंगाल के विकास के लिए, यहां की सरकार को जो पैसा भेजता हूं, वो तृणमूल के नेता, मंत्री और तोलाबाज मिलकर खा जाते हैं।

तुष्टीकरण की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे। तृणमूल और कांग्रेस को जोड़े रखने का सबसे बड़ा चुंबक है- तुष्टिकरण।

तुष्टिकरण के लिए ये दोनों पार्टियां कुछ भी कर सकती हैं। तुष्टिकरण की खातिर ये लोग देशहित में लिए गए हर निर्णय को वापस पलटना चाहते हैं।

तृणमूल कांग्रेस का शासन घोटालों का पर्याय है, बंगाल में लोगों को हर चीज के लिए ‘कट मनी’ देना पड़ता है।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस का सफाया हो गया, दूसरे चरण में भी उनका यही हाल होगा।

इसे भी पढ़ें

गांडेय उप चुनाव पर रोक की याचिका खारिज

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories