ओम बिरला चुने गये लोकसभा के स्पीकर, मोदी-राहुल ने साथ जाकर उन्हें आसंदी पर बैठाया [Om Birla elected Speaker of Lok Sabha, Modi-Rahul together put him on the post]

1 Min Read

विपक्ष ने वोटिंग की मांग की थी

नई दिल्ली, एजेंसियां। ओम बिरला ध्वनि मत से लोकसभा के स्पीकर चुन लिये गए हैं।

प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने उन्हें विजयी घोषित किया। पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी नए स्पीकर को आसंदी तक छोड़ने आए।

इससे पहले पीएम मोदी ने ही उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। पीएम ने कहा कि ओम बिरला का अनुभव देश के काम आएगा।

बता दें कि कांग्रेस ने डिप्टी स्पीकर पद की मांग की थी, इसका जवाब नहीं मिलने पर विपक्ष ने स्पीकर के लिए अपना प्रत्याशी उतारा था।

ओम बिरला दूसरी बार स्पीकर बनने वाले पहले भाजपा नेता हैं। इससे पहले कांग्रेस के बलराम जाखड़ लगातार दो बार स्पीकर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

ओम बिरला फिर बन सकते हैं स्पीकर, अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे

Share This Article
Exit mobile version