अब केजरीवाल पर सीबीआई की तलवार, आज ले सकती है कस्टडी में [Now CBI’s sword on Kejriwal, can take him into custody today]

2 Min Read

तिहाड़ जेल में दिल्ली के सीएम से देर रात तक हुई पूछताछ

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को ED के बाद अब CBI गिरफ्तार कर सकती है।

CBI ने बीते मंगलवार को तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल से दिल्ली शराब नीति से जुड़े करप्शन केस में पूछताछ की और उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया था।

आज ट्रायल कोर्ट में होगी पेशी

CBI को ट्रायल कोर्ट में केजरीवाल की पेशी की इजाजत भी मिल गई है। केजरीवाल को आज यानी 26 जून को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

CBI सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट में पेशी के दौरान उन्हें आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

मंगलवार की देर रात मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि CBI ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि, बाद में पता चला कि जांच एजेंसी ने उनसे सिर्फ पूछताछ की और तिहाड़ से वापस लौट गई।

CBI और ED ने दिल्ली शराब नीति मामले में कथित अनियमितताओं को लेकर अगस्त 2022 में केस दर्ज किए थे।

ED ने 21 मार्च को शराब नीति मामले में केजरीवाल को उनके घर से गिरफ्तार किया था। उन्हें 1 अप्रैल को तिहाड़ भेजा गया। 25 जून को तिहाड़ में केजरीवाल के 87 दिन पूरे हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें

सीएम अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से झटका, अभी जेल में ही रहेंगे

Share This Article
Exit mobile version