चाईबासा, एजेंसियां। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने कहा कि झूठ बोल कर हेमंत सोरेन की सरकार पिछले 5 सालों से सत्ता पर बैठी हुई है। उन्होंने जो चुनाव में वादे किए थे एक भी वायदे अब तक पूरे नहीं किए।
इसलिए झारखंड में भाजपा के द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाली गई है। जिसका पूरा समर्थन लोगों से मिल रहा है। मांझी मंगलवार को झारखंड के चाईबासा में थे। यहां उन्होंने ये बातें मीडिया से बातचीत करते हुए कही।
झारखंड में होगी डबल इंजन की सरकार
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा की डबल इंजन की सरकार झारखंड में बनने जा रही है। उन्होंने ओडिशा का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार ने शपथ ग्रहण के 1 घंटे बाद ही कैबिनेट की बैठक बुलाकर विभिन्न योजनाओं को पारित किया है।
पिछले 24 सालों में नवीन पटनायक की सरकार ने नहीं किया था वह काम हमने 100 दिनों के अंदर किया है।
राज्य में होगा उड़िया भाषा का विकास
इसी तरह के कार्य अब झारखंड में भी होगा। इस दौरान श्री मांझी ने कहा कि हमारा पड़ोसी राज्य झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला एवं पूर्वी सिंहभूम में करीब 40% उड़िया भाषा भाषी के लोग रहते हैं।
उड़िया भाषा भाषी के उत्थान के लिए उड़िया पढ़ाने वाले शिक्षकों को उड़ीसा सरकार 3000 के बजाय अब 6000 रुपए का मानदेय देने की भी घोषणा करती है।
झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनी तो उड़िया भाषा के उत्थान के लिए और विकसित किया जाएगा। मौके पर भाजपा के उड़ीसा के विधायक वकील चंद्र नायक एवं जोलेन वहन्दा, का क्या लाभ है भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुवर गागराई, दिनेशानंद गोस्वामी जेबी तुबिद मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें
चाईबासा के महुलसाई में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने स्कूटी सवार दो लड़कियों को कुचला, एक की मौत