NDA Alliance: AMMK ने NDA को कहा अलविदा, तमिलनाडु चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका

2 Min Read

NDA Alliance:

चेन्नई,कडलूर, एजेंसियां । तमिलनाडु की सियासत में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बड़ा उलटफेर हुआ है। टीटीवी दिनाकरन की अगुवाई वाली अम्मा मक्कल मुन्नेत्र कड़गम (AMMK) ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अलग होने का ऐलान किया। दिनाकरन ने BJP पर ‘धोखा’ देने का आरोप लगाया और कहा कि अब उनकी पार्टी NDA का हिस्सा नहीं रहेगी।

AMMK की स्थापना

NDA Alliance:

AMMK की स्थापना 2018 में टीटीवी दिनाकरन ने अन्नाद्रमुक (AIADMK) से बाहर निकलने के बाद की थी। पार्टी जयललिता की विरासत को आगे बढ़ाने और तमिलनाडु की जनता के हक की लड़ाई के लिए बनी। दिनाकरन ने कहा, “हमने कई महीनों तक इंतजार किया, लेकिन दिल्ली से कोई सकारात्मक बदलाव नहीं आया, इसलिए हमने NDA से पूरी तरह अलग होने का फैसला किया। दिसंबर में हम अपनी अगली रणनीति का ऐलान करेंगे।”

AMMK तमिलनाडु में NDA से अलग होने वाली दूसरी पार्टी है। इससे पहले अन्नाद्रमुक के पूर्व नेता ओ. पन्नीरसेल्वम ने भी अपनी पार्टी को NDA से बाहर किया था। NDA की अगुवाई राज्य में फिलहाल अन्नाद्रमुक कर रही है, जिसने इस साल अप्रैल में BJP के साथ फिर से गठबंधन किया था।

2024 के लोकसभा चुनाव

NDA Alliance:

2024 के लोकसभा चुनाव में AMMK ने NDA के साथ मिलकर थेनी और तिरुचिरापल्ली सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों ही जगह हार का सामना करना पड़ा। अब सबकी नजरें AMMK की आगामी रणनीति पर हैं और यह देखना बाकी है कि पार्टी किसी नए गठबंधन की ओर कदम बढ़ाती है या नहीं। इस फैसले को तमिलनाडु में BJP और NDA के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि राज्य में उनका आधार मजबूत करने का प्रयास जारी था। विधानसभा चुनावों से पहले यह राजनीतिक बदलाव राज्य की सियासी तस्वीर को प्रभावित कर सकता है।

इसे भी पढ़े

Tamil Nadu elections: तमिलनाडु चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर: ओ पन्नीरसेल्वम ने NDA छोड़ा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं