Khesari Lal Yadav:
पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार और आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को करारा जवाब दिया। सम्राट चौधरी ने हाल ही में खेसारी लाल यादव पर तंज कसते हुए उन्हें ‘नाचने वाला’ बताया था, जिसके बाद खेसारी ने पलटवार करते हुए उन्हीं पर सवाल खड़ा कर दिया।
खेसारी लाल यादव ने कहा
खेसारी लाल यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी पहले अपने घर में झांककर देखें और बताएं कि उनकी पार्टी ने चार ‘नचनिया’ को टिकट क्यों दिया। इस तरह खेसारी ने सीधे सम्राट चौधरी की आलोचना की, लेकिन साथ ही उन्हें बड़ा भाई भी बताया। खेसारी ने कहा कि सम्राट भैया बड़े भाई जैसे हैं और उनका आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी परवरिश और संस्कार ऐसे नहीं हैं कि वे सम्राट चौधरी के बारे में कुछ गलत बोलें।
खेसारी लाल यादव ने बिहार विकास की लेकर कहा
इस दौरान खेसारी लाल यादव ने बिहार के विकास को अपनी चुनावी प्राथमिकता भी बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव लाने के लिए आरजेडी पूरी मेहनत करेगी और छपरा विधानसभा क्षेत्र की सूरत बदलने का काम करेंगे। खेसारी लाल यादव इस बार छपरा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।इस बयान के साथ ही चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। खेसारी लाल यादव ने अपने अभियान के दौरान बिहार के विकास, महिलाओं और किसानों के मुद्दों पर जोर देने की बात कही और राज्य में सकारात्मक बदलाव के लिए अपने संकल्प को दोहराया।
छपरा से चुनाव लड़ते हुए खेसारी लाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का समर्थन करने और बिहार में नई उम्मीदें जगाने का संदेश भी दिया। उनका यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है और आगामी चुनाव में मतदाताओं के रुझान पर इसका असर देखा जाएगा।
इसे भी पढ़ें
Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी लड़ेंगी विधानसभा चुनाव



