PM modi: 28 जुलाई को संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर 16 घंटे की मैराथन बहस, पीएम मोदी की मौजूदगी तय

2 Min Read

PM modi:

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान 28 जुलाई 2025 को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम आतंकी हमले पर विस्तृत चर्चा तय की गई है। इस चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है, जबकि जवाब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देंगे।

यह फैसला राज्यसभा की व्यापार सलाहकार समिति (BAC) की बैठक के बाद लिया गया, जिसमें विपक्ष ने दो दिनों की गहन चर्चा की मांग रखी थी। बैठक में राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, और विभिन्न विपक्षी दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता

बैठक की अध्यक्षता राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने की। यह बैठक मूल रूप से सोमवार को होनी थी, लेकिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के कारण उसे स्थगित करना पड़ा था।

राज्यसभा उपनेता प्रमोद तिवारी ने दी जानकारी

कांग्रेस के राज्यसभा उपनेता प्रमोद तिवारी ने जानकारी दी कि यह चर्चा बिना किसी प्रस्ताव के सामान्य बहस के रूप में होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने विपक्ष को आश्वासन दिया है कि प्रधानमंत्री इस अहम चर्चा के दौरान मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि संसद के दोनों सदनों में पहलगाम हमले, बिहार में मतदाता सूची की विशेष समीक्षा (SIR) और अन्य मुद्दों को लेकर लगातार हंगामा हो रहा है, जिससे सत्र की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है।

इसे भी पढ़ें

Monsoon session of Parliament: संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू, सरकार पेश करेगी आठ नए विधेयक


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं