Bihar Voter list: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेज़ी, 74% से अधिक गणना फॉर्म जमा [Voter list revision work gains momentum in Bihar, more than 74% counting forms submitted]

2 Min Read

Bihar Voter list:

पटना, एजेंसियां। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य तेजी से जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, अब तक लगभग 7.90 करोड़ मतदाताओं में से 74.39% ने अपने गणना प्रपत्र जमा कर दिए हैं, जबकि 25 जुलाई 2025 तक ये प्रपत्र जमा किए जा सकते हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) मतदाताओं के घर-घर जाकर उनके गणना प्रपत्र एकत्र कर रहे हैं। आयोग ने बताया कि 5.87 करोड़ प्रपत्र एकत्र किए जा चुके हैं। इस अभियान में 77,895 बूथ लेवल अधिकारी और 20,603 नए नियुक्त अधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। इसके अलावा, 4 लाख से अधिक स्वयंसेवक और 1.56 लाख राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) भी सहयोग दे रहे हैं।

चुनाव आयोग ने बताया:

चुनाव आयोग ने कहा कि इस प्रक्रिया में राजनीतिक दलों का भी सक्रिय सहयोग मिल रहा है। विरोध कर रहे दलों ने भी अपने बूथ लेवल एजेंट्स की संख्या में कई गुना वृद्धि की है। भाकपा लिबरेशन ने अपने एजेंट्स की संख्या 446% बढ़ाई, माकपा ने 666% और कांग्रेस ने 92% वृद्धि की है। भाजपा के पास सबसे ज्यादा 52,689 एजेंट हैं, जबकि राजद के पास 47,504 एजेंट हैं।

इसे भी पढ़ें

Voter list dispute: बिहार में मतदाता सूची विवाद पर उबाल, सड़क से स्टेशन तक प्रदर्शन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं