Voters in Bihar:
पटना, एजेंसियां। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर्स के लिए बड़ी खबर है। चुनाव आयोग (ECI) ने राज्य के सभी वोटर्स को नया टेक-ड्रिवन वोटर कार्ड देने की तैयारी शुरू कर दी है। यह कार्ड न केवल फिजिकल रूप में बल्कि डिजिटल फॉर्मेट e-EPIC (Electronic Electoral Photo Identity Card) के तौर पर भी उपलब्ध होगा।
Voters in Bihar: नया वोटर कार्ड क्यों खास है?
फिजिकल कार्ड के साथ-साथ डिजिटल कार्ड (e-EPIC) भी मिलेगा। e-EPIC एक सिक्योर PDF फाइल होगी जिसमें QR कोड रहेगा। QR कोड में वोटर का सीरियल नंबर, पार्ट नंबर और बुनियादी जानकारी सुरक्षित होगी। मोबाइल या कंप्यूटर पर इसे डाउनलोड करके दिखाया जा सकेगा। अगर फिजिकल कार्ड भूल जाएं तो डिजिटल कार्ड से भी वोटिंग संभव होगी।
Voters in Bihar: वोटर्स को कैसे मिलेगा नया कार्ड?
- सबसे पहले नए अप्लिकेंट्स (Form-6 भरने वाले और मोबाइल नंबर रजिस्टर कराने वाले) वोटर्स को e-EPIC डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।
- बाकी वोटर्स को चरणबद्ध तरीके से सुविधा दी जाएगी।
- फिजिकल कार्ड अब तेज़ प्रोसेस में मिलेगा और 15 दिन के अंदर घर तक डिलीवर हो जाएगा।
- SMS और NVSP पोर्टल से रियल-टाइम ट्रैकिंग भी उपलब्ध होगी।
Voters in Bihar: बिहार में चुनावी तैयारी
1 अगस्त को जारी ड्राफ्ट रोल के अनुसार बिहार में 7.24 करोड़ वोटर्स हैं। 30 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी। नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है क्योंकि विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है। इस बार भीड़ प्रबंधन के लिए एक पोलिंग बूथ पर वोटर्स की संख्या 1500 से घटाकर 1200 कर दी गई है। इसके अलावा बूथ की संख्या बढ़कर 90,000 हो गई है।
इसे भी पढ़ें
Voter list: 1 सितंबर के बाद भी चुनाव आयोग स्वीकार करेगा आपत्तियां








