नयी दिल्ली, एजेंसियां : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री ने तिहाड़ जेल से एक संदेश भेजकर आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में प्रतिदिन जाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।
सुनीता ने ‘डिजिटल ब्रीफिंग’ में कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा कि भले ही वह जेल में हैं, लेकिन दिल्ली के दो करोड़ लोग उनका परिवार हैं और उन्हें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
सुनीता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ते हुए कहा, ‘‘हमें सरकारी कामकाज के अलावा उनकी समस्याओं का भी समाधान करना होगा।”
इसे भी पढ़ें
निर्वाचित मुख्यमंत्रियों को जेल भेजना तानाशाही की शुरुआत है: आप सांसद संजय सिंह