नई दिल्ली, एजेंसियां: राजधानी दिल्ली में बीती रात कई राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणा की गई। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 9 राज्यों को नया राज्यपाल मिले हैं।
राष्ट्रपति भवन से जारी आदेश के मुताबिक, सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इसी तरह सीएच विजयशंकर को मेघालय, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना, ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम, संतोष कुमार गंगवार को झारखंड, हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान, रमेन डेका को छत्तीसगढ़, गुलाबचंद कटारिया को पंजाब और लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल बनाया गया है।
नए राज्यपालों की पूरी सूची :
- संतोष कुमार गंगवार – झारखंड के राज्यपाल नियुक्त किए गए।
- सीपी राधाकृष्णन – महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किए गए।
- रमेन डेका – छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बनाया गए।
- विष्णु देव वर्मा – तेलंगाना के राज्यपाल नियुक्त किए गए।
- हरिभाऊ किसनराव बागड़े – राजस्थान के राज्यपाल बनाए गए।
- ओम प्रकाश माथुर – सिक्किम का राज्यपाल बनाए गए।
- गुलाब चंद कटारिया – पंजाब और चंडीगढ़ के राज्यपाल नियुक्त।
- सीएच विजयशंकर – मेघालय का राज्यपाल बनाए गए।
- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य – असम के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं, उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इसे भी पढ़ें
बरेली से 8 बार के सांसद रहे संतोष गंगवार बने झारखंड के नये राज्यपाल