Arjun Munda Nitish Kumar meeting:
पटना, एजेंसियां। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार और झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की मुलाकात ने हलचल मचा दी है। बुधवार को अर्जुन मुंडा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे। इसके बाद बिहार चर्चा का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि बिहार में अब कोई बड़ा राजनीतिक धमाका होने वाला है।
पटना पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत चली।
Arjun Munda Nitish Kumar meeting: मुंडा बोले-चुनावी मुद्दों पर बात हुईः
वहीं मुलाकात के बाद अर्जुन मुंडा ने बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राजनीतिक और चुनावी नुद्दों पर बातचीत हुई है। अगर पार्टी का आदेश रहा, तो बिहार के चुनाव में मैं एनडीए के लिए प्रचार करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में इस बार भी एनडीए की सरकार बनेगी।
वहीं उन्होंने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि वे पूरी तरह शारीरिक और मानसिक रूप से फिट हैं। हालांकि एनडीए ने अब तक ये नहीं बताया है कि बिहार में इस बार के चुनाव में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार कौन होगा। लेकिन, इस मुलाकात ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा कर रख दी है।
इसे भी पढ़ें
Voter Rights Yatra in Bihar: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा बाद अब रैली करेगी कांग्रेस