रांची: नशे के सौदागर शातिर अपराधी पवन की पुलिस ने हेकड़ी निकाल दी है। रांची पुलिस ने उसे बीच शहर में हथकड़ी लगाकर पैदल घुमाया।
बता दें कि पिछले दो दिनों से पुलिस नशे के तस्करो के खिलाफ अभियान चला रही है। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही रांची पुलिस अपराधियों की पकड़-धकड़ के लिए रेस हो गई है। इसी क्रम में रांची पुलिस की ने बड़ी कारवाई की है।
सादे लिबास में ई रिक्शा में पहुंच कर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और सुखदेव नगर पुलिस ने ब्राउन शुगर और गांजा के साथ पवन कुमार नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया। पूरी रात पूछताछ के बाद उसे पुलिस ने हथकड़ी लगा कर बीच शहर में पैदल ही घुमाया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इसी मामले में आरोपी की भाभी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अब पुलिस पूरे शहर में अभियान चलाकर नशे पर रोकथाम के लिए अभियान चला रही है। इसे लेकर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें