कुर्की जब्ती की चेतावनी भी दी
हेरहंज, एजेंसियां। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 15 लाख के इनामी रिजनल कमिटी सदस्य छोटू खेरवार के विरुद्ध बारेसाढ थाना कांड संख्या 01/17 के आरोप में न्यायालय के द्वारा निर्गत इस्तेहार हेरहंज पुलिस के द्वारा इनामी नक्सली छोटू खेरवार के गांव में जाकर ढोल बाजे और लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार कर चिपकाया गया।
तीस दिनों के अंदर न्यायालय में प्रस्तुत नहीं होने पर न्यायालय से कुर्की जब्ती करने की चेतावनी दी गई।
100 से अधिक मामले में नामजद
छोटू खेरवार के विरुद्ध लातेहार, पलामू, गढ़वा, लोहरदग्गा, गुमला एवं अन्य कई जिलों मे नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।
उसके खिलाफ हत्या, आगजनी, गोली बारी, बिस्फोट इत्यादि के 100 से अधिक मामले में नामजद है। राज्य सरकार द्वारा इसके विरुद्ध 15 लाख रुपए की इनाम राशि की घोषणा की गई है।
एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने कहा कि छोटू खेरवार के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। न्यायालय के आदेशानुसार इस्तेहार चिपकाया गया।
मौक़े पर हेरहंज थाना प्रभारी विक्रम कुमार ,पुलिस निरीक्षक ,ए एस आई सुबोध सिंह समेत हेरहंज थाना पुलिस के जवान शामिल थे।
इसे भी पढ़ें