Monday, July 7, 2025

जामताड़ा में पुलिस ने 4 साइबर अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ा [Police caught 4 cyber criminals red handed in Jamtara]

बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

जामताड़ा, एजेंसियां: जामताड़ा पुलिस ने 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 18 मोबाइल, 16 फर्जी सिम कार्ड, 10 ATM कार्ड, छह बैंक पासबुक, 2 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड और 34,600 रुपये नगद बरामद हुए।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचनाः

एडिशनल SP अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि करमाटांड़ के विभिन्न गांवों में साइबर अपराधी एक साथ जमा होकर साइबर क्राइम कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई और छापेमारी की गयी।

इनकी हुई है गिरफ्तारीः

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में विश्व रूप दत्ता, राकेश दास, महरून अंसारी और जितेन सिंह शामिल हैं।

एडिशनल SP ने बताया कि आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे और 16 अंकों का ATM नंबर और OTP प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद विभिन्न फर्जी बैंक खातों से पैसा ट्रांसफर कर ठगी करते थे।

पुलिस ने साइबर थाना में मामला दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जामताड़ा जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के साइबर अपराधी कर रहे विदेशी जालसाजों की मदद से ठगी

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img