नांदेड़, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नांदेड़ में इंडी गठबंधन को लेकर कहा कि लोगों की समस्याओं का ये कभी समाधान नहीं कर सकते।
कांग्रेस ने दशकों तक महाराष्ट्र और विदर्भ-मराठवाड़ के आसपास दम घोंटने वाला काम किया है।
इस क्षेत्र में सूखे की स्थिति पानी का संकट एक दिन में नहीं पैदा हुआ है। कांग्रेस के रवैये के चलते किसान कमजोर होते गए। लाखों युवाओं को पलायन करना पड़ा।
अब 80 फीसदी से ज्यादा घरों में नल से जल आने लगा है। अपर गंगा प्रोजेक्ट चल रहा है। किसानों को प्रीमियम से 5 गुना ज्यादा क्लेम फसल बीमा के तहत दिलाया।
नांदेड़ के किसानों को 1300 करोड़ से ज्यादा किसान सम्मान निधि से मिले। हमारी सरकार ने मोटे अनाज को पहचान दी, श्री अन्न कहा।
ये यहां बहुत पैदा होते हैं। ये दुनियाभर में सुपरफूड बोला जा रहा है। मोदी की गारंटी कांग्रेस के दिए जख्मों का इलाज करना है।
इसे भी पढ़ें